UP Bhulekh: खतौनी की नकल निकालें, भूखंड/ गाटे की स्थिति चेक।

  • Post author:
  • Post last modified:November 3, 2025
  • Reading time:2 mins read

उत्तर प्रदेश राज्य के भूलेख-खतौनी के लिए राजस्व परिषद द्वारा यूपी भूलेख (upbhulekh.gov.in) पोर्टल को जारी किया गया है। जिसकी मदद से रियल टाइम खतौनी, खतौनी लॉगिन, भूखंड / गाटे के विक्रय स्थिति, भूखंड /गाटे का यूनीक कोड निकालना आदि कार्य को किया जा सकता है। यूपी भू नक्शा के अलावा भूमि से सबंधित जानकारी के लिए उपयोगी है। क्या आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी है और अपने भूखंड की जानने के इच्छुक है, तो नीचे दिए गये महत्वपूर्ण लिंक का उपयोग करें।

रियल नकल खतौनी निकालें।

  1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाईट के ‘खतौनी की नकल देखें’ लिंक को खोलें।
  2. जहां पर पहले जनपद, तहसील तथा ग्राम का नाम कोड चुनें विकल्प को चयन करें।
up real nakal khatauni
  1. खसरा/ गाटा संख्या द्वारा खोजें ऑप्शन में संख्या पर क्लिक करने बाद “खोजें” पर क्लिक करें।
  2. फिर, नंबर शो हो रहा है, उसपर क्लिक कर चुनें और “उद्धरण देखें” पर क्लिक करते ही उद्धरण खतौनी प्रति देख सकते हैं।
up khatauni check  step

भूखंड/गाटे के विक्रय स्थिति तथा वाद ग्रस्त होने की स्थिति।

#1 भूखंड/गाटे के विक्रय स्थिति-

ऑफिसियल पोर्टल को खोलें=> भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने पर क्लिक करें=> जनपद चुनें=> तहसील चुनें=> ग्राम का नाम ग्राम कोड चुनें => खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें बॉक्स पर कीबोर्ड पर क्लिक कर लिखें=> इसके बाद शो हो रहे नंबर को चुनें=> विक्रय प्रस्थिति पर क्लिक करें।

#2 भूखंड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति

भूलेख पोर्टल को खोलें=> भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने पर क्लिक करें=> जनपद चुनें=> तहसील चुनें=> ग्राम का नाम ग्राम कोड चुनें=> खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें बॉक्स पर कीबोर्ड पर क्लिक कर लिखें=> इसके बाद शो हो रहे नंबर को चुनें=> गाटा प्रस्थिति पर क्लिक करें।

राजस्व विभाग के संपर्क विवरण।

फोन नंबर:0522-2217144
ईमेल आईडी: bhulekh-up@gov.in
ऑफिस पता:Board Of Revenue, Lucknow (Uttar Pradesh)