किसी भी भूखंड का मालिक यानि Land Owner का नाम को यूपी भू नक्शा के वेबसाईट से भी जान सकते हैं। लेकिन इस लेख में हमनें एक अलग वेबसाईट की मदद से भूमि मालिक का विवरण निकालने का तरीका बता रहे हैं। जिस पोर्टल से ये कार्य किया जा सकता है उसका नाम स्वामित्व रखा गया है। जिसे उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद विभाग द्वारा ही जारी किया गया है। भूखंड का मालिक विवरण निकालने के लिए नीचे दिए गये लिंक का उपयोग करें।
स्वामित्व पोर्टल।
स्वामित्व पोर्टल को पंचायती राज मंत्रालय तथा राज्य के राजस्व विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग के हेल्प से ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक का उपयोग करते हुए, ग्रामीण आबादी के आवासीय अधिकार अभिलेख तैयार करना है। पोर्टल के लक्ष्य के कुछ बिन्दु को सूचीबद्ध किया गया है-
- ग्रामीण नागरिकों को ऋण और अन्य वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए।
- अपनी संपत्ति को एक वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में प्रयोग करने में सक्षम बनाते हुए उन्हें वित्तीय स्थिरता प्रदान करना।
- संपत्ति संबंधी विवादों को कम करना।
- ग्रामीण नियोजन हेतु सटीक भूमि अभिलेखों और जीआईएस नक्शों का निर्माण तथा संपत्ति कर का निर्धारण।
भूमि स्वामी का नाम निकालें-
- पहले ऑफिसियल वेबसाईट के ‘भूखंड मालिक का नाम जानें’ लिंक को खोलें।
- जहां पर जिला नाम, तहसील और गाँव का नाम को चुनें।
- इसके बाद नक्शा में शो हो रहे प्लॉट नंबर को चुनें।
- जिससे प्लॉट के मालिक का नाम देख सकते हैं।

| राजस्व विभाग का संपर्क विवरण |
|---|
| Email ID: bhulekh-up@gov.in |
| Helpline Number: 7080100588 |
| Timing: Monday to Friday 09:30 AM-06:00 PM |
